छत्तीसगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शंकरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर: थाना शंकरगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को थाना शंकरगढ़ में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका रिश्ते का मामा एक युवक अजय रवि (पिता हीरासाय, उम्र 28 वर्ष, जाति हरिजन, निवासी ग्राम चन्दरेली, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर) से उसकी शादी की बात कर रहा था.

3 नवंबर 2024 को आरोपी अजय रवि पीड़िता के घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर कहा कि वह उसे पत्नी बनाकर रखेगा. इसके बाद 5 नवंबर 2024 की रात लगभग 10 बजे आरोपी ने पीड़िता के साथ घर में ही शारीरिक संबंध बनाया.  बताया गया कि आरोपी करीब 6-7 माह तक पीड़िता के घर में ही रहा और इस दौरान कई बार संबंध बनाता रहा, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई.

इसके कुछ समय बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और कहा कि गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं है. बाद में आरोपी ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया.

पीड़िता की शिकायत पर थाना शंकरगढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की. विवेचना के दौरान आरोपी अजय रवि के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की, जहां आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपी अजय रवि पिता हीरासाय उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चन्दरेली थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर को 29 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा हैं.

close