विष्णु के सुदर्शन बजट से छत्तीसगढ़ विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा

रायपुर: विकास की नई ऊर्जा और जनविश्वास की मजबूत नींव के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया है. छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने “SANKALP” की भावना के साथ समग्र विकास का जनोन्मुखी बजट सदन के पटल पर प्रस्तुत किया. यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा बस नहीं है, यह विकसित और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप है. “छत्तीसगढ़ अंजोर 2047” विजन डॉक्यूमेंट के लक्ष्यों की पूर्ति और राज्य के सतत, समावेशी एवं संतुलित विकास को ध्यान में रखते हुए 12 नई योजनाओं और 05 मिशनों की घोषणा राज्य की प्रगतिशील सोच को दर्शाती है.

यह बजट प्रदेश के हर वर्ग- किसान, युवा, मातृशक्ति, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं वंचित समुदाय को सशक्त बनाने की ठोस प्रतिबद्धता का प्रतीक है. इसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार, भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल कार्यबल तैयार करने एवं युवाओं को नवीनतम तकनीक और आधुनिक कौशल से सुसज्जित करने पर विशेष बल दिया गया है.

बस्तर से सरगुजा तक आजीविका के नए अवसर सृजित करने, उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में अग्रणी बनाने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर सिद्ध होगा. यह बजट दूरदर्शी और परिणामोन्मुखी है, जो छत्तीसगढ़ के विकास की गति को नई ऊर्जा देगा और राज्य को समृद्धि, आत्मविश्वास व सतत प्रगति के पथ पर और तेज़ी से अग्रसर करेगा. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट से जन–जन उत्साहित हैं.

GYAN से GATI के बाद SANKLP का बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत सरकार का प्रथम बजट GYAN और दूसरा बजट GATI पर आधारित था. 24 फरवरी को प्रस्तुत तीसरा बजट SANKLP पर आधारित है S– समावेशी विकास, A– अधोसंरचना, N– निवेश, K– कुशल मानव संसाधन, A– अंत्योदय, L– लाइवली हुड, P – पॉलिसी से परिणाम तक की थीम पर आधारित हैं. GYAN ने आधार बनाया, GATI ने रफ्तार दी और अब SANKALP छत्तीसगढ़ को समग्र, संतुलित और परिणाम आधारित विकास की ओर ले जाने का दृढ़ संकल्प है.

प्रदेश के विकास में 12 नई योजनाएं होगी मील का पत्थर साबित

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में शामिल 12 नई योजनाएं राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी. मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना, जी रामजी योजना, मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सीजी एस, सीजी वायु (वीएवाययू), रानी दुर्गावती योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना, लखपति दीदी भ्रमण योजना, मुख्यमंत्री आस्था पथ (शक्ति पीठ भ्रमण) योजना, छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना. ये सभी योजनाएं केवल घोषणाएं नहीं है यह जमीनी बदलाव का मजबूत रोडमैप हैं.

जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान

छत्तीसगढ़ के बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए व्यापक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं. कृषक उन्नति योजना के लिए ₹10,000 करोड़, महतारी वंदन योजना के लिए ₹8,200 करोड़, ऊर्जा सब्सिडी 6,700 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यात्र सहायता योजना 6,500 करोड़, धान खरीदी 6,000 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 4,000 करोड़,जल जीवन मिशन के लिए ₹3,000 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हेतु ₹2,000 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 1,725 करोड़, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना 1,500 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान 1500 करोड़ निर्धारित किए गए हैं. यह बजट किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और अधोसंरचना विकास को गति देने वाला संतुलित एवं समावेशी बजट है.

बस्तर और सरगुजा लिखेगा विकास का स्वर्णिम अध्याय

बजट 2026-27 में बस्तर और सरगुजा के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किया गया है. लंबे समय से पिछड़ी क्षेत्र का दंश झेल रहे बस्तर और सरगुजा अब विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा. बस्तर में इन्द्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज का निर्माण 2,024 करोड़, बस्तर एवं सरगुजा प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़, मुख्यमंत्री बस सेवा योजना 10 करोड़, होम-स्टे नीति के लिए ₹10 करोड़, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 200 करोड़, पीएम जनमान योजना 720 करोड़, तेंदूपत्ता संग्राहकों हेतु चरण पादुका योजना 60 करोड़, जगदलपुर में हवाई सेवाओं का विस्तार, बस्तर एवं सरगुजा अतिरिक्त पोषण सहायता 15 करोड़ का प्रावधान, मैनपाट में पर्यटन विकास हेतु 5 करोड़ का प्रावधान, अबूझमाड़ एवं जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी हेतु ₹100 करोड़, औद्योगिक विकास 100 करोड़, बस्तर नेट परियोजना 5 करोड़, इंद्रावती नदी पर मातनार एवं देउरगांव बैराज व 68 किमी नहर 2,024 करोड़, महादेवघाट बैराज 100 करोड़, बैगा एवं पुजारी प्रोत्साहन राशि 3 करोड़, बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक 10 करोड़ का प्रावधान किया गया हैं.

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर रोजगारउन्मुखी बजट

बजट 2026–27 रोजगारउन्मुखी बजट है जिसमें युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न माध्यमों से विशेष प्रावधान किया गया है. बस्तर फाइटर के 1500 भर्ती, प्रतियोगी परीक्षा CG ACE के लिए 33 करोड़ का प्रावधान, नालंदा पुस्तकालयों में करियर काउंसलिंग के लिए 10 करोड़, VB – GRAM – G 4000 करोड़, औद्योगिक औद्योगिक इकाइयों में पूंजी निवेश सब्सिडी 750 करोड़ एवं लैंड बैंक विकास योजना 200 करोड़, औद्योगिक पार्क के लिए 250 करोड़ का प्रावधान इससे युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिलेगा. बकरी एवं मधुमक्खी पालन प्रोत्साहन के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया. विभिन्न विभागों भर्ती के लिए विशेष प्रावधान किया है. छत्तीसगढ़ के सुशासन का बजट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है.

महतारी गौरव एवं सशक्तिकरण का बजट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार इस वर्ष को महतारी गौरव वर्ष के रूप में मना रही है. इसका उद्देश्य महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों के केन्द्र में लाकर संपूर्ण समाज का विकास करना है. इस ध्येय को पूर्ण करते हुए बजट में महतारी वंदन योजना 8200 करोड़, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोष 2,320 करोड़, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 120 करोड़, मिशन वात्सल्य 80 करोड़, 250 महतारी सदन निर्माण के लिए 75 करोड़, रानी दुर्गावती योजना 15 करोड़, लखपति दीदी भ्रमण योजना 5 करोड़, महिलाओं के नाम पर भूमि, भवन, अचल सम्पत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क पर 50% की छूट देने का प्रावधान किया गया है.

बजट के 5 मिशन से बदलेगी प्रदेश की तकदीर

बजट 2026–27 में सरकार ने 5 मिशन की घोषणा की है, जो प्रदेश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलेगी. मुख्यमंत्री AI मिशन से तकनीक व रोजगार को बढ़ावा, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन से खिलाड़ियों को नई पहचान, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन से विकास कार्यों को रफ्तार, मुख्यमंत्री स्टार्टअप व एनआईपीयूएन मिशन से युवाओं को आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा. इन मिशनों से विकसित और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा.

close