छत्तीसगढ़ का शीतकालीन सत्र चलेगा नए विधानसभा भवन में, विस अध्यक्ष ने दी जानकारी

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मीडिया को आज बड़ी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आगामी शीतकालीन सत्र दिसंबर में नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सत्र से सदन की कार्यवाही नए भवन में ही चलेगी। रमन सिंह ने कहा कि सत्र की शुरुआत के पहले दिन पुराने विधानसभा भवन में एक विदाई सत्र आयोजित किया जाएगा जिसमें अब तक की संसदीय परंपराओं और इतिहास को याद किया जाएगा।

पुराने विधानसभा भवन की उपयोगिता को लेकर पूछे गए प्रश्न पर रमन सिंह ने कहा कि भवन को किसी नेशनल रिसर्च इंस्टिट्यूट को दिया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राज्य सरकार की संपत्ति है, और अंतिम निर्णय वही लेगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com