विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां सदन की कार्यवाही और विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे सदन की विभिन्न कार्यवाहियों में भाग लेने के साथ आवश्यक विषयों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मानसून सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com