मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर, कुनकुरी में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11:50 बजे रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कुनकुरी जाएंगे।
कुनकुरी में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे यात्रा में हिस्सा लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों से संवाद भी करेंगे।
बगिया में करेंगे रात्रि विश्राम
तिरंगा यात्रा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे कुनकुरी से बगिया के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 4 बजे वे बगिया पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।










