मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, भाजपा कार्यालय में भी रहेंगे व्यस्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, जहां वह संगठनात्मक बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दिनभर निर्धारित बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।











