अपरिहार्य कारणों से टला CM साय का समोदा दौरा, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन अब 9 जुलाई को

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 6 जुलाई को प्रस्तावित समोदा दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 9 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान समोदा और आरंग क्षेत्र को 112 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
112 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री समोदा और आरंग क्षेत्र में 21.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 67 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं 90.34 करोड़ रुपये की लागत वाले 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों को गति देना है।
100 बिस्तरों वाले अस्पताल का होगा भूमिपूजन
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान नवा रायपुर के कोटरा भाठा में 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। इस अस्पताल के निर्माण से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जनप्रतिनिधियों की भी प्रस्तावित थी मौजूदगी
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के शामिल होने का कार्यक्रम तय था। अब सभी निर्धारित कार्यक्रम 9 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।











