Cyber Fraud : 1 लाख से ज्यादा ट्रांजैक्शन कर उड़ाए 125 करोड़ रूपए, फर्जी APK से 31 हजार फोन पर सेंध

व्हाट्सएप पर एक अनजान मैसेज और साथ में RTO चालान या बैंक ऐप के नाम से आई एक APK फाइल… बस एक क्लिक करते ही आपके मोबाइल का पूरा कंट्रोल साइबर ठगों के हाथों में चला जाता है। सूरत पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने एक ऐसे ही विशाल और संगठित साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क ने 336 फर्जी APK फाइलों का इस्तेमाल कर देशभर के 31 हजार रूपए से अधिक मोबाइल डिवाइस तक अपनी पहुंच बनाई और लगभग 1.25 लाख रूपएडेबिट ट्रांजेक्शन के जरिए 125.39 करोड़ रूपए की ठगी को अंजाम दिया।

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब सूरत के एक पीड़ित के पास व्हाट्सएप पर एक फर्जी बैंकिंग APK फाइल भेजी गई। फाइल इंस्टॉल होते ही ठगों ने पीड़ित के फोन का एक्सेस हासिल कर खाते से 5 लाख रूपए उड़ा दिए। 1930 साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद जब सूरत पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू की, तो ठगी की एक बेहद खतरनाक और विशाल परतें खुलती चली गईं।

कानपुर से जामताड़ा और 2500 किमी पीछा कर पटना में गिरफ्तारी

तकनीकी जांच के आधार पर सूरत पुलिस सबसे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंची, जहां से 18 साल के APK डेवलपर रोहित को गिरफ्तार किया गया। रोहित साइबर अपराधियों की मांग के मुताबिक अलग-अलग बैंकों, RTO चालान और सरकारी योजनाओं के मिलते-जुलते लोगो (Logo) के साथ फर्जी APK ऐप्स तैयार करता था।

रोहित से मिले डिजिटल सुरागों के जरिए पुलिस जामताड़ा के उस बड़े नेटवर्क तक पहुंची जो इन फाइलों का इस्तेमाल ठगी के लिए कर रहा था। पुलिस ने मुख्य मास्टरमाइंड जहुरुल अंसारी उर्फ ‘चांद’ का पीछा करते हुए जामताड़ा से देवघर और फिर पटना तक करीब 2,500 किलोमीटर लंबा ऑपरेशन चलाया। आखिरकार पटना के एक होटल से चार आरोपियों—जहुरुल अंसारी (35), राजन कुमार (19), आदित्यराज (19) और समीर (28) को धर दबोचा।

ठगी का बड़ा आंकड़ा और कार्यप्रणाली

प्रभावित फोन: 336 APK फाइलों के जरिए 31,174 मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराया गया।

पूर्ण हैक: 5,613 मोबाइल फोन का SMS, कॉल लॉग, कॉन्टैक्ट्स और गैलरी पूरी तरह हैक कर ली गई।

कुल फ्रॉड: 1,06,643 ट्रांजैक्शन के जरिए 125.39 करोड़ रूपए लूटे गए।

RTO चालान फ्रॉड: सबसे ज्यादा 59 APK फाइलों का इस्तेमाल RTO चालान के नाम पर हुआ, जिससे अकेले ₹42.31 करोड़ रूपए ऐंठे गए।

तिरंगा यात्रा के चलते शहर के कई रास्ते रहेंगे बंद, रोजाना सफर करने वाले यात्री दे ध्यान

पुलिस की सख्त चेतावनी

सूरत पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि WhatsApp या SMS पर आए किसी भी अनजान .apk लिंक या फाइल को गलती से भी डाउनलोड न करें। बैंकिंग या सरकारी सेवाओं के लिए केवल Google Play Store या Apple App Store से ही आधिकारिक ऐप इंस्टॉल करें।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com