पाकिस्तानी पत्रकार का दावा- नहीं रहे इमरान खान

पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार वजाहत एस. खान ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो चुकी है. उन्होंने यह दावा पाकिस्तानी सरकार और सेना में मौजूद सूत्रों के हवाले से किया है. उन्होंने कहा कि इमरान खान की जेल के अंदर मौत हो चुकी है और इसीलिए उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है.

ध्यान रहे कि इमरान खान किस हालत में हैं, उसको लेकर पाकिस्तानी हुकूमत की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

73 साल के क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान पर कई मामले चल रहे हैं. वे 2023 से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं. इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने बार-बार आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने उन्हें परिवार के सदस्यों और पार्टी के साथियों से मिलने नहीं दिया है और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं, जिनमें आंखों की एक बीमारी भी शामिल है, के लिए सही इलाज नहीं दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के बाहर पार्टी कर रही प्रदर्शन

मंगलवार को ही PTI ने इमरान खान की सेहत और उनके लंबित मामलों में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि, कोर्ट के रजिस्ट्रार द्वारा पार्टी नेताओं को यह भरोसा दिलाए जाने के बाद कि मामलों की सुनवाई अगले हफ्ते तय की जाएगी, उन्होंने प्रदर्शन वापस ले लिया. पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार से संपर्क कर इमरान के मामलों की जल्द सुनवाई और उनके परिवार के सदस्यों व निजी डॉक्टरों से उन्हें मिलने की इजाजत देने की मांग की.

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम न तो इमरान खान की सेहत का राजनीतिकरण करते हैं और न ही इमरान खान ने कभी किसी तरह की राहत पाने के मकसद से अपनी सेहत का मुद्दा उठाया है. इसलिए यह जरूरी है कि उनकी सेहत को उतनी ही गंभीरता से लिया जाए जितनी जरूरी है और जरूरी नैतिक साहस दिखाते हुए, उनके परिवार की मौजूदगी में उनके निजी डॉक्टरों की देखरेख में उनके इलाज की मांग को स्वीकार किया जाए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com