धमतरी: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान जब्त

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस ने ट्रैकटर-ट्राली चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी द्वारा थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.10.2025 से 04.10.2025 की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने उसके घर के बयारा में खड़ी लाल रंग की ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ली. रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

किसान की ट्राली चोरी होने से कृषि कार्य प्रभावित न हो, इस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे. मगरलोड पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं क्षेत्र में सतत पूछताछ के आधार पर तीन संदेहियों 1- शोएब खान उर्फ राजा पिता अयुब खान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.) 2- देवनारायण ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.) 3- मोहम्मद आबिद रिजवी पिता स्व. मोहम्मद सरीफ रिजवी उम्र 27 वर्ष निवासी संजय नगर वार्ड 06, कांकेर (छ.ग.)से पूछताछ की गई.

10.30 लाख रुपये आंकी गई चोरी की गई जब्त

पूछताछ में आरोपियों ने न केवल मगरलोड क्षेत्र की ट्राली चोरी बल्कि 27.08.2025 को ग्राम सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर और 09.09.2025 को ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने की बात स्वीकार की. आरोपियों के निशानदेही पर नीला रंग का ट्रैक्टर ट्राली (कीमत 1,50,000/- रूपये-) धनगांव, थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद से, हरा रंग का ट्रैक्टर ट्राली (कीमत 2,50,000/-रूपये ) चिचंलगोदी, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद से, लोहे का ट्रैक्टर नांगर (कीमत 30,000/-रूपये ) दानीटोला, धमतरी-नगरी रोड स्थित हीरा सोनकर पोल्ट्री फार्म के सामने से,  पीकअप वाहन (छोटा हाथी) क्रमांक CG-27-H-2669 (कीमत 6,00,000/-रूपये ), जो चोरी की वारदात में प्रयुक्त हुआ था। कुल बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 10,30,000/- रूपये आंकी गई है.

दुगली थाने के प्रकरणों से भी जुड़ा नेटवर्क उजागर

मगरलोड के अतिरिक्त थाना दुगली क्षेत्र में भी चोरी की दो घटनाएँ इसी गिरोह से जुड़ी पाई गईं, ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर ट्राली चोरी एवं सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर चोरी में दोनों प्रकरणों में आरोपीगण की संलिप्तता पाई गई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है. धमतरी पुलिस आगे भी अन्य जिलों से जुड़ी चोरी की वारदातों की कड़ियाँ जोड़ते हुए जांच जारी रखे हुए है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com