बालोद: अग्रवाल स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

बालोद: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 से 04 नवंबर तक जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे.
जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में विशिष्ट अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी सदस्य एवं नगर पालिका परिषद बालोद के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगा.
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा प्रदर्शनी लगाकार विकास कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके साथ ही रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी.











