लोक भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, राज्यपाल बोले— उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक

रायपुर। प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद किया।

राष्ट्र की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को किया याद

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

युवाओं से आदर्शों को अपनाने की अपील

राज्यपाल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com