रात तीन बजे लगी आग, घर बना मौत का कुंड… मां और 4 साल के बेटे की दर्दनाक मौत

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
यूपी : बलिया में गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार की एक किराना दुकान में रविवार की देर रात लगी भीषण आग में मां-बेटे जिन्दा जल गये. अगलगी की घटना से बाजार में भगदड़ मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दस्ता की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं, घटना की पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना गड़वार क्षेत्र में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहाँ एक किराना व्यवसायी के दो मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार का मुखिया फिलहाल लापता बताया जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चल्का ग्राम स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में आग लग गई है. यह मकान एक सुनसान इलाके में स्थित है, जहाँ व्यवसायी नीरज चौरसिया अपने परिवार के साथ रहते थे और थोक किराना का व्यापार करते थे.
सूचना मिलते ही पुलिस बल और जिले भर की फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं. मकान में भारी मात्रा में रिफाइंड तेल और अन्य ज्वलनशील किराना सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्चाधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया.
इस दुखद घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. नीरज चौरसिया की पत्नी और नीरज चौरसिया का 4 वर्षीय बेटा.
बताया जा रहा है कि अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से दोनों की मृत्यु हुई है. वहीं, व्यवसायी के पिता के बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों के अनुसार, वे तड़के करीब 2:30 बजे मकान का ताला बंद कर कहीं बाहर गए थे, लेकिन पुलिस अभी उनकी तलाश कर रही है.
बताया आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि परिसर में अभी भी धुएं का गुबार बना हुआ है. पुलिस की फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की गहनता से जाँच की जा रही है. एसपी ने कहा यह एक बेहद दुखद घटना है. हम हर पहलू की जाँच कर रहे हैं और फील्ड यूनिट तथ्यों को जुटाने में लगी है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता चल सके.