20 नवंबर को धड़ाम से गिरे सोना-चांदी के रेट, गोल्ड ₹1,003 और चांदी ₹2,280 हुई सस्ती

20 नवंबर को सोना-चांदी हुए सस्ते।
Gold Rate Today (20 November 2025): सोने-चांदी कीमतों में आज गुरुवार ( 20 नवंबर 2025) को तेज गिरावट देखने को मिली हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 1,003 रुपए की गिरावट आई है। अब यह 1,22,881 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है। ठीक एक दिन पहले 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,23,884 रुपए थी।
साथ ही, आज 22 कैरेट गोल्ड ₹1,12,559 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। और 18 कैरेट ₹92,161 प्रति 10 ग्राम व 14 कैरेट सोने ₹71,885 प्रति 10 ग्राम की कीमत पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा, आज चांदी की कीमतें लुढ़कती दिखी है। गुरुवार को चांदी 2,280 रुपए सस्ती होकर 1,55,840 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। इससे पहले इसकी कीमत 1,58,120 प्रति किलोग्राम थी। आइए अब देश के बड़े शहरों में गोल्ड के ताजा रेट जानें।
देश के प्रमुख शहरों गोल्ड के ताजा रेट
| शहर | सोने के ताजा रेट (रुपए/10 ग्राम) |
| दिल्ली |
₹1,24,840 |
| मुंबई |
₹1,24,690 |
| कोलकाता |
₹1,24,690 |
| चेन्नई |
₹1,25,460 |
| अहमदाबाद |
₹1,24,740 |
| पटना |
₹1,24,740 |
| लखनऊ |
₹1,24,840 |
| भोपाल |
₹1,24,740 |
| रायपुर |
₹1,24,690 |
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
1. BIS का लोगो जरूर देखेंचांदी के गहने
2. कैरेट में शुद्धता (जैसे 22K, 18K) जांचें
3. 6 अंकों का HUID नंबर हर गहने पर जरूर है
ध्यान रहे, सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, एक निवेश है। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें। BIS Care App से जांचें, शुद्धता की पूरी जानकारी पाएं और धोखाधड़ी से बचें।











