Gold Silver Rate : सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका!

बिजनेस न्यूज़। बीते हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है और यह गिरावट नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 16 मार्च को भी जारी रही। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

आज सुबह करीब 10:30 बजे तक 10 ग्राम सोने की कीमत में 1600 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी के दाम में भी प्रति किलो 4000 रुपये से ज्यादा की कमी आई है।

आज का सोने का भाव
सुबह करीब 10:20 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। यह करीब 1,766 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने का न्यूनतम भाव 1,56,655 रुपये और उच्चतम भाव 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

आज का चांदी का भाव
वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 10:30 बजे चांदी का भाव लगभग 2,54,965 रुपये प्रति किलो रहा, जो करीब 4,470 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। आज चांदी का न्यूनतम भाव 2,54,367 रुपये और उच्चतम भाव 2,56,749 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोना-चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com