यहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होंगे सीएम साय, प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखियां विष्णुदेव साय आज रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जशपुर के दोकडा गांव जाएंगे। बता दें कि, आज देशभर में रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। CM विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। वे यहां दोकडा गांव में रथ यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा महोत्सव में भी शामिल होंगे। सीएम साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

सीएण साय ने इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। सीएम साय ने कहा कि, महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की यह यात्रा भारत की सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का सशक्त प्रतीक है।

त्कल समाज के साथ मिलकर सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति-भाव के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भ्राता बलभद्र और भगिनी देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं। यह महापर्व श्रद्धा, भक्ति और आस्था का प्रतीक है, जो हमें एकता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com