गृह मंत्री विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला, प्रधानमंत्री आवास, घुसपैठ और संगठन पर साधा निशाना

गृह मंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को कांग्रेस को कई मोर्चों पर घेरा. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास रोककर रखे थे, जिन्हें वर्तमान सरकार ने आते ही पहले कैबिनेट में मंजूर किया. वहीं कांग्रेस पर घुसपैठियों के जरिए वोट बैंक बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो घुसपैठिये इनके प्रिय होते हैं, उन्हें वही लाते हैं. संगठनात्मक मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा.
बड़ी संख्या में होगा गृहप्रवेश: गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर कहा कि, वर्तमान में प्रदेश में प्रतिदिन 18 हजार आवास निर्माणाधीन हैं. पिछली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आए थे, तब ग्रामीण आवास योजना के तहत 3 लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया गया था. इस बार जब प्रधानमंत्री आएंगे, तो यह संख्या और भी बड़ी होगी. अबकी बार अब तक की सबसे बड़ी संख्या में गृह प्रवेश होगा.
घुसपैठियों को कांग्रेस का संरक्षण: गृह मंत्री ने कांग्रेस के घुसपैठियों से जुड़े आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, जो घुसपैठिए इनके प्रिय होते हैं, उन्हें वही लाते हैं. कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को संरक्षण दिया.
कांग्रेस संगठन पर तंज: कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पूछे गए सवाल पर गृह मंत्री ने तंज कसा. उन्होंने कहा, कांग्रेस हम पर आरोप लगाती थी कि हमारी पार्टी पर बाहर से सरकार चलती है. अब बताए, इनकी पार्टी तो दिल्ली से नहीं, इटली से चलती होगी. कांग्रेस में संगठनात्मक निर्णय ऊपर से थोपे जाते हैं, जबकि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं.











