मैहर में भीषण सड़क हादसा: अस्थि विसर्जन कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, 6 घायल

मैहर : मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार देर रात एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया.मोहारी कटरा गांव के पास प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर सागर लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई.इस भीषण टक्कर में कार सवार 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बाइक सवार को बचाने के फेर में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे जब कार मोहारी कटरा के पास पहुंची, तभी अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया。 बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार सीधे सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया.

राहत और बचाव कार्य
हादसे की गूंज सुनते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से सभी छह घायलों को तत्काल अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद, परिजन घायलों को बेहतर इलाज के लिए सागर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जहाँ उनका उपचार जारी है.

घायलों की सूची
दुर्घटना में घायल होने वालों में सागर निवासी एक ही परिवार के सदस्य और चालक शामिल हैं: नवीन सिंह (68 वर्ष) ऋषि सिंह (47 वर्ष)आशीष सिंह (48 वर्ष)अजय सिंह (54 वर्ष आदित्य सिंह (27 वर्ष)कार चालक
यातायात किया गया सुचारु
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर किनारे किया और बाधित हुए यातायात को पुनः सुचारु कराया.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com