सोनम के प्यारे राज के कितने ‘राज’, यही निकला संजय वर्मा; नाम बदलना भी दोनों के प्लान का हिस्सा

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस की जांच तेजी से चल रही है. इस समय शिलांग पुलिस की एक टीम इंदौर में मौजूद है और आरोपियों के परिजनों से हत्याकांड को लेकर सवाल-जवाब कर रही है. वहीं कल से संजय वर्मा नाम के एक शख्स की खूब चर्चा हो रही थी. राजा की हत्या से पहले सोनम ने संजय को 112 बार कॉल की थी. ऐसे में शिलांग पुलिस भी टेंशन में आ गई थी कि आखिर ये संजय वर्मा कौन? अभी तक सिर्फ राज कुशवाहा का नाम ही सोनम के प्रेमी के रूप में सामने आया था, क्या कहीं सोनम का राज से नहीं बल्कि संजय से अफेयर तो नहीं चल रहा था, राज को सिर्फ मोहरे के रूप में यूज किया गया था?







