छत्तीसगढ़ में भीख मांगने की आड़ में चोरी: लोगों के घरों में घुसकर कर रहे चोरी, CCTV में कैद हुए आरोपी

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक मामला सामने आया है, जहां भीख मांगने की आड़ में उठाईगिरी करने वाला गिरोह एक्टिव है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य लोगों के घरों में घुसकर मोबाइल और पर्स चोरीकर फरार हो रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित का आरोप है कि भीख मांगने के बहाने घर के आसपास पहुंचकर आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद जरहाभाठा निवासी पीड़ित सुनील बाटवे ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही शहर में सक्रिय ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की भी पुलिस से अपील की है।

CCTV में हुए कैद

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस को घर के बाहर लगे सीसीटीवी फूटेड मिला है, जिसमें एक दंपति और उनके साथ एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध रूप से दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com