JEE Main में हाईटेक नकल: चप्पल में छिपाकर लाया मोबाइल, वॉशरूम से करता रहा कॉल — आखिरकार पकड़ में आया

भिलाई। भिलाई के भिलाई स्थित परीक्षा केंद्र पर JEE Main की परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया।परीक्षा की पहली पाली में आदित्य नाम का एक परीक्षार्थी संदिग्ध हरकत करते हुए नजर आया। वह बार-बार वॉशरूम जा रहा था, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को शक हुआ। पहले जांच में उसके पास कोई नकल सामग्री नहीं मिली, लेकिन जब सख्ती से जांच की गई तो असली राज खुला।

जैसे ही उससे चप्पल उतरवाई गई, सभी हैरान रह गए। उसने अपनी चप्पल को अंदर से काटकर उसमें बहुत सफाई से मोबाइल फोन छिपा रखा था। वह वॉशरूम में जाकर कॉल के जरिए सवालों के जवाब हासिल कर रहा था।

मामला सामने आते ही परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह घटना दिखाती है कि आजकल परीक्षाओं में नकल के तरीके कितने हाईटेक और चालाक होते जा रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com