रायगढ़ में असामाजिक-तत्वों ने भगवान की प्रतिमा नाली में फेंकी:मंदिर में तोड़फोड़, मोहल्लेवासी रोज पूजा करते थे; आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुछ असामाजिक तत्वों ने राम मंदिर में तोड़फोड़ किया है। शहर के वार्ड नंबर 12 के मंदिर में स्थापित भगवान राम-सीता व हनुमान की प्रतिमा 31 अक्टूबर की सुबह नाली में पड़ी मिली।

यह मूर्ति मंदिर में स्थापित थी, जिसे किसी ने तोड़फोड़ कर नाली में फेंका है। आसपास के सभी लोगों को पता चला तो वे इक्ट्ठा होकर थाने पहुंचे। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मोहल्लेवासियों ने मामले की शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ले के लोग रोज पूजा करते है

शहर के वार्ड नंबर 12 नेगीपारा में भगवान राम-सीता का सार्वजनिक मंदिर है। जिसमें मोहल्लेवासी रोजाना पूजा-अर्चना करते हैं। 30 अक्टूबर की रात में महिला समिति की महिलाएं मंदिर के पास भजन-कीर्तन कर वापस अपने घर चले गई।

इसके बाद अगले दिन सुबह जब मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि मंदिर में भगवान राम-सीता व हनुमान की प्रतिमा नहीं हैं। आसपास देखने पर नाली में प्रतिमाएं मिली।

और थाना प्रभारी को मामले में लिखित शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अपराध दर्ज किया जा रहा

इस संबंध में घरघोड़ा थाना में प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि मोहल्लेवासियों ने शिकायत की है। जिस पर तत्काल जांच करते हुए दोषी के खिलाफ अपराध किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जूट गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com