रायपुर में बड़े भाई के सामने छोटे की हत्या:आरोपी ने साथ में घूमने जाने के लिए बोला, मना करते ही चाकू से किया हमला

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बड़े भाई के सामने छोटे भाई की हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक को साथ में घूमने चलने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बड़े भाई को भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रविवार शाम 6 बजे की है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना निवासी सुमीत तांडी अपने छोटे भाई विवेक तांडी के साथ शाम बाजार चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामुदायिक भवन के पास देवार मोहल्ला निवासी कृष्णा देवार उर्फ तोडू आया और विवेक तांडी को अपने साथ कहीं चलने के लिए कहने लगा।

दोनों भाइयों पर किया था हमला

जब दोनों भाइयों ने मना किया तो कृष्णा देवार उर्फ तोडू गाली-गलौज करते हुए भड़क गया और हत्या की नीयत से विवेक तांडी के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुमीत तांडी पर भी आरोपी ने चाकू से हमला किया, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट आई।

घटना को मोहल्ले के लोगों ने देखा, जिसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल विवेक तांडी को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल सुमीत तांडी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कृष्ण देवार को गिरफ्तार कर लिया है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com