यूपी में मौलाना अब्दुल सलीम को बहराइच पुलिस ने भेजा जेल , मुख्यमंत्री की मां पर की थी अभद्र टिप्पणी

यूपी : बहराइच जिले में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना को स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार में गिरफ्तार किया था.जिसके बाद आज उन्हें टीम बहराइच लेकर आई इस दौरान नगर कोतवाली में पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि बिहार के मौलाना के द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर काफी हंगामा भी बरपा था.

मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर बहराइच और बलरामपुर में दर्ज एफआईआर के अलावा प्रदेश के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और बीजेपी पदाधिकारी एकजुट होकर 83 थानों में शिकायत दर्ज करा चुके हैं. लोगों का कहना है कि खुद को चतुर्वेदी लिखने वाले इस मौलाना को ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है.

पुलिस प्रशासन अब विभिन्न जिलों से मिली तहरीरों के आधार पर मौलाना की गिरफ्तारी के लिए दबाव बन रहा था जिसको लेकर बीती रात स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस के द्वारा अभद्र बयान देने वाले मौलाना को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है इसके बाद मौलाना को बहराइच लाया गया और नगर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद मौलाना को जेल भेज दिया है.

close
Virus-free.www.avast.com