Income Tax Refund Scam Alert- इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, एक क्लिक पर 1.5 लाख की चपत, विभाग ने जारी की नई चेतावनी

साइबर अपराधियों का काम करने का तरीका बेहद शातिर और मनोवैज्ञानिक है। यह ठगी आमतौर पर एक एसएमएस (SMS) या व्हाट्सएप मैसेज से शुरू होती है, जिसमें दावा किया जाता है कि आपका रिफंड पेंडिंग है और उसे तुरंत प्राप्त करने के लिए 'वेरिफिकेशन' की जरूरत है।

Income Tax Refund Scam Alert/अगर आप भी अपने इनकम टैक्स रिफंड (Income Tax Refund) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी यही उत्सुकता और थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।

Income Tax Refund Scam Alert/हाल ही में एक टैक्सपेयर को ‘रिफंड में देरी’ से जुड़े एक फर्जी मैसेज का जवाब देना इतना महंगा पड़ा कि उसके बैंक खाते से 1.5 लाख रुपये साफ हो गए। इस घटना के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सभी नागरिकों के लिए एक नया और कड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने साफ किया है कि साइबर ठग टैक्सपेयर्स की चिंता और रिफंड मिलने में होने वाली देरी का फायदा उठाकर उन्हें ‘फिशिंग’ (Phishing) जाल में फंसा रहे हैं।

साइबर अपराधियों का काम करने का तरीका बेहद शातिर और मनोवैज्ञानिक है। यह ठगी आमतौर पर एक एसएमएस (SMS) या व्हाट्सएप मैसेज से शुरू होती है, जिसमें दावा किया जाता है कि आपका रिफंड पेंडिंग है और उसे तुरंत प्राप्त करने के लिए ‘वेरिफिकेशन’ की जरूरत है।

इस मैसेज में एक लिंक दिया होता है जो दिखने में बिल्कुल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट जैसा लगता है। जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, उसे एक नकली पोर्टल पर भेज दिया जाता है, जो हूबहू इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट जैसा दिखता है। वहां आपसे आपका पैन (PAN), लॉगिन आईडी, पासवर्ड और अंत में वेरिफिकेशन के नाम पर एक ओटीपी (OTP) मांगा जाता है।

जैसे ही आप ये जानकारियां साझा करते हैं, ठग आपके बैंक खाते या टैक्स प्रोफाइल का एक्सेस हासिल कर लेते हैं और पल भर में आपकी मेहनत की कमाई उड़ा देते हैं।Income Tax Refund Scam Alert

इनकम टैक्स विभाग ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि रिफंड की प्रक्रिया डेटा मैचिंग और सही वेरिफिकेशन के बाद ही पूरी की जाती है, जिसमें कभी-कभी तकनीकी कारणों या विसंगतियों (Mismatch) की वजह से समय लग सकता है। अधिकारी बार-बार कह रहे हैं कि विभाग कभी भी एसएमएस के जरिए रिफंड वेरिफिकेशन लिंक नहीं भेजता, न ही फोन कॉल या मैसेज पर आपसे पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल्स या ओटीपी की मांग करता है।

ठग जानबूझकर मैसेज में ‘अंतिम चेतावनी’ या ‘रिफंड लैप्स होने’ जैसी डराने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं ताकि टैक्सपेयर घबराहट में बिना सोचे-समझे लिंक पर क्लिक कर दे।

इस तरह के साइबर फ्रॉड से बचने के लिए टैक्सपेयर्स को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा है कि अपना रिफंड स्टेटस चेक करने के लिए हमेशा खुद आधिकारिक पोर्टल (incometax.gov.in) का एड्रेस टाइप करें और सीधे लॉगिन करके ही जानकारी प्राप्त करें।

किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट को खोलने से बचें। अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज या ईमेल प्राप्त होता है, तो उसकी तुरंत रिपोर्ट इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) या विभाग के आधिकारिक ग्रीवांस चैनल पर करें।Income Tax Refund Scam Alert

close