Indira Ekadashi 2025 – पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Indira Ekadashi 2025: पितृ पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व है। इस साल एकादशी तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जानें इंदिरा एकादशी की सही तिथि

Indira Ekadashi 2025/हिंदू धर्म में हर एकादशी का खास महत्व है, लेकिन इंदिरा एकादशी का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि यह पितृ पक्ष के दौरान आती है।

Indira Ekadashi 2025 -माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से न सिर्फ अपने पापों से मुक्ति मिलती है, बल्कि पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कब है इंदिरा एकादशी 2025?Indira Ekadashi 2025
इस साल इंदिरा एकादशी का व्रत 17 सितंबर, 2025 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 16 सितंबर की रात 12:23 बजे से शुरू होकर 17 सितंबर की रात 11:40 बजे तक रहेगी।

व्रत पारण का समय
एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी 18 सितंबर, 2025 को सुबह 6:07 बजे से 8:34 बजे तक किया जाएगा।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

पूजा करने के लिए ये शुभ मुहूर्त सबसे उत्तम रहेंगे:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:33 बजे से 05:20 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:18 बजे से 03:07 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:24 बजे से 06:47 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:52 बजे से 12:39 बजे तक

क्योंकि यह एकादशी पितृ पक्ष में पड़ती है, इसलिए इस दिन व्रत और तर्पण करने से पितरों के पापों का नाश होता है और उन्हें मोक्ष मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अनजाने में किए गए पापों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

पितरों के नाम से दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।Indira Ekadashi 2025

close