IPL 2026 RR vs RCB Live Score: राजस्थान और बेंगलुरु की टक्कर, किसे मिलेगी पहली हार?

IPL 2026 RR vs RCB Live Score: राजस्थान और बेंगलुरु की टक्कर, किसे मिलेगी पहली हार?

RR vs RCB Live Score, IPL 2026 Todays Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये मैच राजस्थान की टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी. दोनों ही टीमों ने इस सीजन में अभी तक हार का सामना नहीं किया है. ऐसे में ये मैच काफी रोमांचक रहने वाला है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल में अभी तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स 14 मैच ही जीत सकी है. लेकिन मौजूदा फॉर्म के मुताबिक दोनों टीमों की पलड़ा भारी नजर आता है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com