जबलपुर : दोस्त के नाम से बनाई फर्जी आईडी, MBA छात्रा को ब्लैकमेल कर ऐंठे 50 हजार

मध्य प्रदेश : सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को नागपुर से गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही दोस्त के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक एमबीए छात्रा से करीब 50 हजार रुपये ऐंठ लिए.जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल और पेन ड्राइव से 250 से अधिक लड़कियों की तस्वीरें और सोशल मीडिया से जुड़े कई संदिग्ध डाटा मिले हैं.

यह मामला 11 मार्च को सामने आया, जब 23 वर्षीय छात्रा ने बरगी नगर पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसके दोस्त हर्षित मिश्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे धमकी दी कि उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे.बदनामी के डर से छात्रा ने पहले आरोपी को पैसे दिए, लेकिन धमकी का सिलसिला जारी रहा.

घटना का विवरण,
थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया की पीडिता उम्र 23 साल पता बरगी नगर थाना बरगी जिला जबलपुर चौकी बरगी नगर आकर आरोपी साहिल विश्वकर्मा के विरुध्द रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी साहिल विश्वकर्मा द्वारा पीडिता की फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक सबंध बनाने एवं पैसे मांगना एवं और पैसो मांग किया जा रहा है पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है जो प्रथम दृष्टया आरोपी साहिल विश्वकर्मा के विरुध्द धारा 75(1)(ii),78 (1) (ii) ,308(2) BNS का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है.


बरगी पुलिस को मिली चुनौती,
घटित घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा प्रकरण के आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। आरोपी सोशल मीडिया पर फेक इंस्टाग्राम आई डी बनाकर सैकडों युवतियों को अपनी जाल मे फसाकर ब्लैकमेल करता था जो राज्य से बाहर था गिरफ्तारी करना पुलिस के लिये चुनौती पूर्ण था.

पुलिस कप्तान का आदेश,
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा दिये गये आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी जोन- 4 तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी संभाग अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के निर्देशन मे टीम गठित कर आरोपी की गिरप्तारी हेतु टीम राज्य से बाहर नागपुर ( महाराष्ट्र ) रवाना किया गया गठित टीम के द्वारा नागपुर मे आरोपी की सरगर्मी से तलाश करते हुये अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई.

जिसने पूछताछ पर जुर्म स्वीकार कर सैकडों युवतियों को अपने जाल मे फसाकर वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसो एवं शारीरिक सबंध बनाने की मांग कर स्वीकार किया जो प्रकरण मे आरोपी से घटना मे प्रयुक्त मोबाईल फोन, पेन ड्राईव एवं OTG , अलग – अलग कंपनी की सिम कार्ड जप्त किया गया आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है.


ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
आरोपी साहिल विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी हास्टल ब्लॉक बरगीनगर थाना बरगी जिला जबलपुर

उल्लेखनीय भूमिका-
आरोपी को गिरप्तार करने में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, चौकी प्रभारी सरिता पटेल ,सउनि भैया लाल वर्मा,आरक्षक मुकेश डेहरिया , मयंक चौरसिया ,दुर्गेश झारिया एवं सायबर सेल के उनि कपूर सिंह ,आरक्षक नीरज उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही.

close