राजधानी के कालीबाड़ी इलाके में गैंगवार, रवि साहू और मुकेश बनिया के गुर्गों में चाकूबाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में देर रात गैंगवार की घटना सामने आई है। कालीबाड़ी इलाके में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकूबाजी की घटना हुई। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा गांजा तस्कर Ravi Sahu और गैंगस्टर Mukesh Bania से जुड़े गुर्गों के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार घटना Kalibadi स्थित Kotwali Police Station Raipur थाना क्षेत्र की है। यहां अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गैंगवार में बदल गया।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर विक्रम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक को दौड़ाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, इस झगड़े के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस के अनुसार, रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है, जबकि मुकेश बनिया भी इसी मामले में रायपुर जेल में बंद है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com