बालोद में देर रात दुकान पर बवाल: टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरलcc

बालोद जिले में देर रात एक दुकान पर दुकानदार और दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला करते नजर आ रहे हैं। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

दुकान में अंगूठी खरीदने पहुंचे थे युवक

जानकारी के मुताबिक, 28 मई की रात करीब 12 बजे दो युवक पुराना बस स्टैंड स्थित जय कलेक्शन दुकान में अंगूठी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।

वायरल वीडियो में कुछ लोग टेबल-कुर्सी से हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक युवक ड्रिल मशीन से वार करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दुकानदार ने लगाया चोरी की नीयत से आने का आरोप

दुकानदार का आरोप है कि दोनों युवक चोरी की नीयत से दुकान में आए थे। विरोध करने पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक चोरी के आरोप की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामले में दुकानदार जय प्रकाश सेवलानी, उनके भाई मनोज सेवलानी और युवक काव्य कुरेटी व उज्ज्वल वर्मा के खिलाफ प्रारंभिक तौर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com