लॉरेंस गैंग ने कनाडा में कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, सिंगर के घर भी फायरिंग; पैसे ना मिलने पर मारी गोली

इंटरनेशनल न्यूज़। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।ये दोनों घटनाएं राजस्थान पुलिस की ओर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई हैं।


सोशल मीडिया पोस्ट में बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने कहा कि भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की हत्या के पीछे उनका गैंग था।गिरोह का दावा है कि साहसी एक बड़े ड्रग कारोबार से जुड़ा था और उसने उससे पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर गैंग ने उसकी हत्या कर दी।

गोल्डी ने पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में उसने लिखा, “सत श्री अकाल! मैं गोल्डी ढिल्लों (लॉरेंस बिश्नोई गिरोह) हूं। गायक चन्नी नट्टन के घर पर कल हुई गोलीबारी का कारण सरदार खेड़ा है।”

लॉरेंस गैंस ने म्यूजिक इंडस्ट्री को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “भविष्य में सरदार खेड़ा के साथ काम करने वाला या उनसे संबंध रखने वाला कोई भी गायक अपने नुकसान के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम सरदार खेड़ा को लगातार भारी नुकसान पहुंचाते रहेंगे।”

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com