मौत के मुंह से लौट आई ज़िंदगी! पुरवा जलप्रपात पर थाना प्रभारी की सूझबूझ से बची युवती

रीवा : मौत के मुंह से खींच लाई जिंदगी सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीश की सक्रियता से बची युवती की जान कुंड में लगाने बाली थी छलांग परिवार नाराजगी के कारण खुदकुशी करने पहुंची थी पुरवा जलप्रपात रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुरवा जलप्रपात में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास को सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस और उनकी टीम और वहां मौजूद लोगों ने अपनी सूझबूझ,साहस और तत्परता से 22 जनबरी की शाम को विफल कर दिया सूचना मिली कि एक युवती रेलिंग पार कर जलप्रपात के किनारे खड़ी है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.
थाना प्रभारी विकास कपीस तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे खतरनाक और दुर्गम परिस्थितियों के बीच करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना प्रभारी ने पूरी सावधानी और धैर्य के साथ युवती को समझाया और सुरक्षित बाहर निकाला कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित रेलिंग के भीतर लाकर उसकी जान बचाई गई घटना के दौरान मौके पर मौजूद सैलानियों और स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी विकास कपीस की जमकर सराहना की.
लोगों ने कहा कि थाना प्रभारी की सक्रियता और साहस के चलते एक युवती को नया जीवन मिला समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई रेस्क्यू के बाद युवती को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई गई यह घटना पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है जिसने समाज में सुरक्षा और भरोसे की भावना को और मजबूत किया है।











