लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, कल पेपर लीक बिल पर चर्चा और वोटिंग, बोल सकते हैं राहुल गांधी

लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. आज सोमवार को पेपर लीक पर नकेल कसने के लिए सरकार ने ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ संसद में पेश किया. इस बिल में पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी है, इसके अलावा दो महीने के भीतर ही जांच पूरी करने की बात कही गई है. साथ ही पेपर लीक के आरोपियों के लिए कम से कम पांच और अधिकतम 10 साल की सजा प्रावधान किया जा रहा है. वहीं संगठित अपराधों के लिए कम से कम सात साल की सजा और 10 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रस्ताव है. बिल पेश किए जाने के बाद पूरे दिन संसद में भारी हंगामा मचा.











