महाशिवरात्रि पर शकरकंद की बनाएं खीर, स्वाद ऐसा जुबां पर घुल जाए

15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि सेलिब्रेट की जा रही है. इस दिन लोग शिव भक्ति में डूबे नजर आते हैं. मंदिरों पर लंबी-लंबी कतारें होती हैं. ये दिन भी कपल्स के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. शिव जी को दूध की बनी चीजें भी अर्पित की जाती हैं और कहते हैं कि भगवान भाव के भूखे होते हैं, इसलिए उनकी पूजा में प्रसाद चाहिए तो इसके लिए हलवाई की दुकान का रुख न करें, बल्कि घर पर ही डेजर्ट बनाएं. खीर सबसे बेस्ट ऑप्शन होती है, लेकिन इसे बनने में टाइम भी जाता है. आप महाशिवरात्रि पर शकरकंद की खीर बना सकते हैं जो टेस्टी होने के साथ ही बहुत ज्यादा टाइम टेकिंग भी नहीं है. यहां पर आप शेफ संजीव कपूर की रेसिपी देख कर परफेक्ट शकरकंद की खीर बना सकते हैं.

शकरकंद सर्दियों का सीजनल फल है. शिवरात्रि पर भी सीजनल चीजें चढ़ाने की परंपरा है, इसलिए आप इस महाशिवरात्रि अपने आराध्य भोलेनाथ को शकरकंद की खीर बनाकर चढ़ाएं. ये एक बहुत ही ईजी डेजर्ट है जिसे वो लोग भी बना सकते हैं, जिन्होंने कभी कुकिंग न की हो. तो चलिए देख लेते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी.

खीर के इनग्रेडिएंट्स कर लें नोट

1 बड़े साइज का शकरकंद, 2 बड़े चम्मच देसी घी, 4 कप फुल फैट दूध, एक चुटकी केसर (ऑप्शनल है), ½ कप चीनी या स्वाद के मुताबिक लें, ½ छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर, 2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता और गार्निश के लिए अलग, 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम और गार्निश के लिए जरूरत के मुताबिक अलग से ले, 2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू…ये भी गार्निशिंग के लिए थोड़े से एक्स्ट्रा ले लें. अब जान लें रेसिपी.

शकरकंद की खीर

  • सबसे पहले आपको शकरकंद अच्छी तरह से धोकर छीलना है और फिर इसे कद्दूकस कर लें.
  • अब पैन में दो बड़े चम्मच देसी घी एड करें. इसके पिघलने के बाद इसमें आप कद्दूकस की गई शकरकंद डालें.
  • शकरकंद को मीडियम फ्लेम प र कम से कम 5 से 6 मिनट के लिए चलाते हुए भूनना है.
  • जब शकरकंद मुलायम हो जाए तो फिर इसमें दूध एड करें.इसे आपको अच्छी तरह से उबाल आने तक पकाना है.
  • दूध जब अच्छी तरह से उबलने लगे तो इसमें केसर के धागे एड करें, जिससे अरोमा अच्छी तरह आएगा और फ्लेवर भी बढ़िया से ऑब्जर्व होगा.
  • आपको खीर को हल्की आंच पर कम से कम 10 से 15 मिनट तक पकाना है. इसके बाद आप इसमें आधा कप या फिर जरूरत के मुताबिक चीनी एड कर दें.
  • चीने के साथ में आपको आधा छोटा चम्मच हरी इलायची का पाउडर खीर में डालना है.
  • जब खीर में गाढ़ापन दिखने लगे तो इसमें पिस्ता, बादाम, और काजू मिलाएं. 1-2 मिनट खीर और पकाएं. बस अब ये सर्व करने के लिए रेडी है.

व्रत वाले भी खा सकते हैं खीर

सबसे पहले खीर को एक बाउल में निकालें. इसे बचे हुए पिस्ता, बादाम, काजू से गार्निश करें और भोग लगाएं. इसके बाद आप इसे प्रसाद की तरह सभी फैमिली मेंबर को भी परोसें. सबसे अच्छी बात है कि शकरकंद की खीर व्रत करने वाले लोग भी खा सकते हैं, क्योंकि ये फलाहारी है

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com