मारुति का मास्टरस्ट्रोक, SUV और EV सेगमेंट में लॉन्च होंगी 2 नई गाड़ियां

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी आने वाले सालों में अपने पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी की विजन 3.0 रणनीति के तहत अगले 5 सालों में कुल 28 मॉडल बाजार में उतारे जाएंगे. इसका टारगेट भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी को फिर से 50% तक पहुंचाना है.

मारुति का फोकस अब सिर्फ पेट्रोल कारों तक सीमित नहीं है. कंपनी SUV, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर बड़ा दांव लगा रही है. इसी कड़ी में मारुति जल्द ही दो नई फैमिली कारें लॉन्च करने वाली है. इनमें एक 7-सीटर SUV और दूसरी 3-रो इलेक्ट्रिक MPV शामिल होगी.

दूसरी ओर YMC कोडनेम वाली नई इलेक्ट्रिक MPV पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी. इसे उसी 27P स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जिस पर Maruti Suzuki eVitara विकसित की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7-सीटर ग्रैंड विटारा 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकती है, जबकि नई इलेक्ट्रिक MPV से 2026 के आखिर में पर्दा उठाया जा सकता है. इसकी बिक्री 2027 में शुरू होने की उम्मीद है.

नई 7-सीटर ग्रैंड विटारा में मिलेगा ज्यादा स्पेस

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 7-सीटर ग्रैंड विटारा मौजूदा 5-सीटर मॉडल से लंबी होगी. लंबे व्हीलबेस और बड़े केबिन की वजह से अंदर ज्यादा स्पेस मिलेगा. इसमें सबसे पीछे तीसरी सीट जोड़ी जाएगी, जिससे बड़े परिवार आराम से सफर कर सकेंगे.

डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसका लुक काफी हद तक मौजूदा ग्रैंड विटारा जैसा ही रहेगा. इसमें बड़ी टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, मल्टीपल एयरबैग और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है. खास बात ये है कि इंजन विकल्पों में 1.5 लीटर K15C पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है. ये इंजन बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च के लिए जाने जाते हैं.

मारुति की नई इलेक्ट्रिक MPV भी होगी खास

मारुति की नई इलेक्ट्रिक MPV का डिजाइन काफी हद तक eVitara जैसा हो सकता है. हालांकि, फ्रंट बंपर, फ्लश डोर हैंडल और अलॉय व्हील्स के डिजाइन में बदलाव हो सकता है. हालांकि इसका बॉडी डिजाइन eVitara की तुलना में थोड़ा ज्यादा स्मूद और फैमिली-फ्रेंडली हो सकता है. पीछे की तरफ लगी वर्टिकल टेललाइट्स का डिजाइन काफी हद तक Maruti Suzuki Ertiga जैसा दिखाई देता है.

बैटरी पैक की बात करें तो इसमें eVitara वाले 49kWh और 61kWh बैटरी विकल्प दिए जा सकते हैं. हालांकि MPV का साइज बड़ा होने और वजन ज्यादा होने के कारण इसकी ड्राइविंग रेंज eVitara से थोड़ी अलग हो सकती है. कुल मिलाकर, आने वाले समय में मारुति भारतीय ग्राहकों के लिए एक नई 7-सीटर SUV और एक इलेक्ट्रिक MPV के जरिए फैमिली कार सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com