बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से भीषण आग, घर में अकेली बुजुर्ग महिला की जलकर मौत


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के Bilaspur में फ्रिज में हुए धमाके से एक दर्दनाक हादसा हो गया। विस्फोट के बाद घर में भीषण आग लग गई, जिसमें एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना Sarkanda थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जया अग्रवाल (57) के रूप में हुई है। वह Lingiyadih में Sai Temple Lingiyadih के पीछे स्थित अपने घर में रहती थीं। घटना के समय वह घर में अकेली थीं, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात अचानक फ्रिज में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने घर में लगी आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग तेजी से फैल गई।
सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर के अंदर मौजूद जया अग्रवाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं, जबकि उनका परिवार Bengaluru में रहता है। कुछ दिन पहले ही उनके भाई का भी निधन हुआ था, जिससे वह काफी सदमे में थीं।
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि फ्रिज में ब्लास्ट किन कारणों से हुआ।











