बिना अनुमोदन व प्रस्ताव के ब्याज के लाखों रुपए खर्च, बिफरे जनपद के सदस्य

दुर्ग। बिना अनुमोदन व प्रस्ताव के ब्याज की लाखों रुपए खर्च करने पर सदन गर्माया दुर्ग जनपद सामान्य सभा बैठक में उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी यह मुद्दा जोर शोर से उठाया। उन्होंने मामले में जांच कर करने मांग की।

हिरवानी ने पिछली बैठक में अंजोरा ढाबा में पेयजल के लिए जनपद पंचायत दुर्ग से 21 एवं ग्राम पंचायत से 10 स्वीकृत किए थे जो कार्य हो चुका है इसके लिए जनपद से स्वीकृत राशि किसकी अनुसंशा से किया गया, इसकी जानकारी मांगी थी। कल आयोजित सामान्य सभा बैठक इसे लेकर प्रस्तुत पालन प्रतिवेदन में कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात स्वीकृति देने की जानकारी दी गई। इस पर उपाध्यक्ष हिरवानी ने कलेक्टर के अनुमोदन की कापी मांगी तो बताया गया कि मौखिक अनुमोदन पर तत्कालीन सीईओ ने स्वीकृति दी थी।

हिरवानी ने कहा 15 वें वित्त की ब्याज से यह 21 लाख रुपए देना बताया गया था तो किस बैठक के प्रस्ताव पर दिया गया, तब बैठक में मौजूद सीईओ ने कहा कि वे उस समय नहीं थे इसलिए इसकी जानकारी नहीं है। इस पर तत्काल देख कर बताने कहा तो पता चला कि कहीं प्रस्ताव नहीं हुआ है। इसे लेकर उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यवाही विवरण में कलेक्टर के अनुमोदन की बात गलत है। एवं इसके लिए कोई लिखित प्रस्ताव नहीं हुआ यह दर्ज हो।

उनके सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि जनपद अध्यक्ष ने बिना अनुमोदन व प्रस्ताव के अपने क्षेत्र में यह राशि कैसे स्वीकृत करा ली। तब अध्यक्ष कुलेश्वरी ने भी कहा वे नहीं जानती सीईओ ही जानेंगे। जिस पर उपाध्यक्ष ने रोष जताते कहा हर कार्य लिए बहुमत होने की बात अध्यक्ष द्वारा की जाती है फिर यह कार्य कैसे हो गया, इसी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बैठक में पूर्णिमा वर्मा ने लंबित राशन कार्ड कार्ड का मुद्दा रखा। वहीं कई सदस्यों ने उनके क्षेत्र में उनकी मांग पर की गई। बोर खनन की जानकारी संबंधित सदस्य को दिए बिना पीएचई द्वारा कराए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में लोमश चंद्राकर, संतोषी देशमुख, झमित गायकवाड़, अजीत चंद्राकर, दामिनी साहू, लीलावती देशमुख, राजेन्द्र ठाकुर, प्यारी निषाद आदि मौजूद थे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close