बिहार-11 जिलों में हो सकती है बारिश:कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, 30 अगस्त को प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट; अब तक 42% कम बारिश

बिहार में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 11 जिलों में आज बारिश हो सकती है। इनमें सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, वैशाली और पश्चिमी चंपारण शामिल है।

हालांकि इन जिलों में अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 30 अगस्त को कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है।

पिछले 24 घंटे में पटना में उमस भरी गर्मी रही। बादल छाए रहे, देर रात हल्की बारिश भी हुई, लेकिन लोग उमस से परेशान रहे। वहीं, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा और पूर्णिया में झमाझम बारिश हुई।

बिहार में इस मानसून सीजन अब तक बारिश सामान्य से काफी कम हुई है। आंकड़ों के अनुसार 756.5 के मुकाबले 438.6 बारिश दर्ज हुई है। यानी सामान्य से 317.9 कम, जो करीब 42% की कमी है।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 और न्यूनतम 28 के आसपास रह सकता है। 30 अगस्त को मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

पटना, सीवान, सारण, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास समेत कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है।

31 अगस्त को पटना समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। पटना में तेज बारिश का अनुमान है और अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिनभर बादल और उमस क्यों बन रही

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय वातावरण में नमी अधिक है। इसके साथ ही मानसून की गतिविधियों के कारण ऊपर के स्तर पर बादलों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कई जगह बादल तो पहुंच रहे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। यही वजह है कि बारिश से पहले और बारिश के बाद उमस काफी बढ़ जाती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close