कोरबा में मंत्री का ऑन-द-स्पॉट एक्शन, बंद सड़क खुलते ही लोगों ने ली राहत की सांस

कोरबा : कोरबा नगर विधायक छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बुधवार को एचटीपीपी कॉलोनी से रामनगर स्याहीमुड़ी मार्ग को उत्पादन कंपनी द्वारा बंद किए जाने की आम लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर उत्पादन कंपनी के अधिकारियों से जेसीबी से मार्ग को ऑन द स्पॉट खुलवाया.

लखन लाल देवांगन से बस्ती वासियों ने विगत दिनों मुलाकात कर एचटीपीपी कॉलोनी से रामनगर स्याहीमुड़ी बस्ती जाने वाले मार्ग को खुलवाने की मांग की थी, संज्ञान मिलने पर मंत्री देवांगन बुधवार को मौक़े पर पहुंचे.

इस दौरान उत्पादन कंपनी क़े मुख्य अभियंता और अन्य अधिकारियों को मंत्री देवांगन ने जनहित की मांग को सर्वोपरि रखते हुए बंद किए गए मार्ग को तत्काल खोलने के निर्देश दिए.मंत्री के निर्देश पर कंपनी के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर जेसीबी बुलवाकर अवरुद्ध मार्ग से मिट्टी और मलबा हटाकर रास्ता खाली कराया गया.

मंत्री नेअधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्लांट से लगी बस्तियों में रहने वाले लोगो को आवागमन में भविष्य में किसी तरह की परेशानी के सामने न करना पड़े, इसे ध्यान में रखकर निर्णय लें.

स्थानीय लोगों की माने तो बंद होने से लोगों को काफी दूरी तय कर घूम कर जाना पड़ता था वही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था बच्चे स्कूल कॉलेज के अलावा लोग कम पर भी जाते हैं जिसे काफी दूरी तय कर जाना पड़ रहा था काफी सालों से लोगों को इस मार्ग पर आना जाना है बंद होने से परेशानी हो रही थी.

close