मोदी ने छत्तीसगढ़ी में की अपने भाषण की शुरुआत; सभी से मोबाइल का फ्लैश लाइट जलवाकर कहा की- सपनों का सूर्योदय…

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता, मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारों के साथ भाषण की शुरुआत की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए हुए सभी मेरे प्यारे भाई और बहनों छत्तीसगढ़ के जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियानों को हाथ जोड़ कर जय जोहर, आज छत्तीसगढ़ राज्य अपन गठन के 25 साल पूरा कर लिया है.

 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैंने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गठन से पहले का दौर भी देखा है. बीते 25 साल में सफर का साक्षी भी रहा हूं। इसलिए इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनना मेरे लिए भी अद्भुत अनुभूति है। 25 साल की यात्रा हमने पूरी की है। 25 साल का कालखंड पूरा हुआ है। आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है.

लाल झंडे की जगह अब तिरंगा लहरा रहा है

इस दौरान मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के आतंक से मुक्त हो रहा है. लाल झंडे की जगह शान से तिरंगा लहरा रहा है. कुछ लोग संविधान की किताब हाथ में रखकर दिखावा करते हैं. सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं. उन्होंने दशकों तक आपके साथ अन्याय किया।मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब की दवाई, गरीब की कमाई, गरीब की पढ़ाई, गरीब की सिंचाई सुविधा पर बहुत फोकस किया. आज छत्तीसगढ़ को भी लोकतंत्र का नया मंदिर, नई विधानसभा मिल रही है। यहां आने से पहले मुझे एक जनजातीय संग्रहालय को देने का अवसर मिला.

मोदी ने कहा अपना मोबाइल निकालिये और फ्लैश जलाइये

इस दौरान मोदी ने जनता से पूछा क्या मेरा एक काम करेंगे आप लोग, सब लोग बताइए। अपना फोन निकालिए और फ्लैश जलाइए. ये अगले 25 साल के सूर्योदय का उदय हो गया है। आपकी हथेली में नए सपनों का सूरज उग गया है। मोदी ने कहा कि नई रोशनी नजर आ रही है. यही रोशनी आपकी भाग्य का निर्माण करने वाली है। साथियों 25 साल पहले अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को आपको सौंपा था.

कार्यक्रम की झलकियां

  •  पीएम खुली गाड़ी में मुख्यमंत्री के साथ छतीसगढ़ वासियों के बीच पहुचें
  • छतीसगढ़ के लोगों ने किया प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत
  • छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में मंच पर पहुंचे HPM, मोदी मोदी के नारों से गूंजा राज्योत्सव स्थल, HPM में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया
  • छत्तीसगढ़ी जैकेट पहने हुए छत्तीसगढ़िया राज गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर HCM में किया स्वागत
  • डोकरा शैली में बना प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया
  • राम नामी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक मुकुट और शाल पहनाकर HPM का स्वागत
  •  विशाल गजमाला के साथ स्वागत
  • प्रधानमंत्री ने १४ हज़ार ३०० करोड़ रुपए की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com