दीपावली से पहले मुरैना पुलिस का एक्शन, 2 जगह से अवैध पटाखे जब्त, 2 गिरफ्तार

दीपावली से पहले मुरैना प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। अवैध पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी गली में दो अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए लगभग 45000 रुपए की कीमत के पटाखे जब्त किए गए हैं।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अवैध पटाखे जब्त करने के साथ-साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य जगहों पर भी पुलिस निगरानी रख रही है।

दुकान से मिले पटाखे

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। यहां एक दुकान पर पटाखे की बिक्री की जा रही थी। जब दुकानदार से बिक्री और भंडारण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो उसके पास वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में सारे पटाखे स
जब्त कर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

घर से मिले पटाखे

कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुर इलाके में भी पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली। यहां एक घर से अवैध रूप से पटाखे बेचे जाने की जानकारी सामने आई थी। जब मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां तलाशी ली तो तीन शेड में पटाखे रखे हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने घर के मालिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

लगातार चलेगा अभियान

पुलिस द्वारा की जा रही है इस कार्रवाई के बारे में अध्यक्ष धर्मराज मीना का कहना है कि सभी थाना प्रभारी को अवैध बिक्री और भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया है। दीपावली तक पुलिस का ये अभियान जारी रहने वाला है। इस दौरान जो भी बिना अनुमति के पटाखे बचेगा या इनका भंडारण करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close