MP Excise Policy 2026: एमपी में शराब दुकानों की नीलामी के नए नियम, अब छोटे समूह बनाकर दिए जाएंगे ठेके

। प्रदेश में शराब दुकानें अब बड़े समूह बनाकर नीलाम नहीं होंगी। इसके स्थान पर पांच-पांच दुकानों के छोटे समूह बनाकर ठेके दिए जाएंगे। इसमें पारदर्शिता के लिए ई-नीलामी होगी। किसी भी दुकान लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा। बीस प्रतिशत दर बढ़ाकर नीलामी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के सभाकक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026 की आबकारी नीति में इस प्रविधान को मंजूरी दी गई।
शराब कारोबारियों का वर्चस्व तोड़ने के लिए सरकार का बड़ा फैसला
सूत्रों के अनुसार शराब कारोबारियों का वर्चस्व तोड़ने के लिए छोटे-छोटे समूह बनाने का निर्णय लिया गया है। पिछले साल की नीति में बड़े-बड़े समूह बनाए गए थे। माना जा रहा है कि नई व्यवस्था में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और राजस्व अधिक मिलेगा। सरकार का लक्ष्य 19,500 करोड़ रुपये राजस्व आबकारी के माध्यम से जुटाने का है।
नहीं खुलेगी कोई नई दुकान, पुरानी पाबंदियां रहेंगी जारी
सरकार ने यह बात और साफ कर दी है कि नई कोई भी शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। जिन स्थानों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है वह जारी रहेगा। देसी और अंग्रेजी शराब एक ही दुकान से विक्रय की जाएगी।

close