MP IPS TRANSFER: 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, हरदा-बैतूल समेत 5 जिलों के SP बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट


मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बुधवार देर रात गृह विभाग ने 12 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना, हरदा, आलीराजपुर के एसपी बदले गए हैं।
वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और भोपाल में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। बता दें कि 27 अक्टूबर, मंगलवार को भी 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसमें पुनीत गहलोत, आदित्य मिश्रा ,अनुराग सुजानिया और संजीव कुमार सिन्हा के नाम शामिल थे।
मध्य प्रदेश आईपीएस तबादला सूची
- रघुवंश कुमार सिंह (2012): उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया।
- दीपक कुमार शुक्ला (2014): सेनानी, 32वीं वाहिनी, विसबल, उज्जैन से पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम नियुक्त किए गए।
- साईकृष्ण एस. थोटा (2014): पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजे गए।
- वीरेन्द्र जैन (2016): पुलिस अधीक्षक, बैतूल से पुलिस उपायुक्त (यातायात), नगरीय पुलिस, भोपाल बनाए गए।
- निवेदिता नायडू (2016): पुलिस अधीक्षक, पन्ना से सेनानी,10वीं वाहिनी, विसबल, सागर स्थानांतरित की गईं।
- अंकित जायसवाल (2017): पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल से पुलिस अधीक्षक, हरदा बनाए गए।
- अमित सक्सेना (2017): सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय, भोपाल से पुलिस अधीक्षक, बैतूल नियुक्त किए गए।
- सव्यसाची सराफ (2017): पुलिस अधीक्षक, सायबर, इन्दौर से पुलिस अधीक्षक, पन्ना भेजे गए।
- समर वर्मा (2017): पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन से पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर (सेवाएं सा.प्र.वि. से वापस लेते हुए) बनाए गए।
- अभिषेक आनंद (2018): सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर से सेनानी, 15वीं वाहिनी, विसबल, इंदौर और पुलिस अधीक्षक, पीटीसी. इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- श्रुतकीर्ति सोमवंशी (2018): सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर से सेनानी, दूसरी वाहिनी, विसबल, ग्वालियर एवं सेनानी, 14वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- शशांक (2019): पुलिस अधीक्षक, हरदा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजे गए।











