Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem at CWG 2026: नीरज चोपड़ा को चुनौती देंगे अरशद नदीम समेत 2 पाकिस्तानी, कब और कहां देखें मुकाबला?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का मुकाबला देखने के लिए तैयार हो जाइए. इन दो एथलीटों का मुकाबला मतलब भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना. वैसे सिर्फ एक नहीं बल्कि दो पाकिस्तानी CWG 2026 में नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल की राह चुनौती पेश करेंगे. अरशद नदीम के अलावा मोहम्मद यासिर भी पाकिस्तान की उम्मीद बनकर मेंस जैवलिन थ्रो में नजर आएंगे.
जैवलिन थ्रो में नीरज और अरशद नदीम का आमना-सामना
नीरज चोपड़ा ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस जैवलिन का गोल्ड मेडल जीता था. उसके बाद बर्मिंघम में हुए 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में इंजरी के चलते वो नहीं खेल सके थे. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने वहां नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में इस बार ग्लासगो में जब नीरज मैदान में होंगे तो क्या अरशद नदीम अपनी कामयाबी को दोहरा पाएंगे? यही सवाल इस भिड़ंत को रोचक और रोमांचक बना रहा है.
नीरज चोपड़ा- अरशद नदीम मैच के बारे में पूरी जानकारी
CWG 2026 में कब है नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का मैच? कहां देखकर उठा सकते हैं भारत-पााकिस्तान के खिलाड़ी के बीच होने वाले इस मुकाबले का रोमांच? आइए जानते हैं.
सवाल– CWG 2026 में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का मैच कब है?
जवाब– CWG 2026 में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम मेंस जैवलिन थ्रो में भिड़ेंगे. इसका क्वालिफिकेशन मैच भारतीय समयानुसार 30 जुलाई को 2:55 PM पर होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 1 अगस्त को 12:45 AM पर होगा
सवाल– CWG 2026 में होने वाला नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का मैच कहां देखें?
जवाब– CWG 2026 में होने वाले नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के क्वालिफिकेशन और फाइनल मैच की LIVE स्ट्रीमिंग आप Sony Liv पर देख सकते हैं. वहीं इसे TV पर Sony Sports Ten 2 और Sony Sports Ten 2 HD TV पर देखा जा सकता है.
सवाल– CWG 2026 मेंस जैवलिन इवेंट में भारत-पाकिस्तान के कितने एथलीट हिस्सा ले रहे हैं?
जवाब– CWG 2026 मेंस जैवलिन इवेंट में 14 देशों के कुल 18 एथलीट मैदान में होंगे, जिसमें सबसे बड़ा 3 सदस्यों का दल भारत का है. भारत से नीरज चोपड़ा के अलावा रोहित यादव और यशवीर सिंह मैदान में होंगे. वहीं पाकिस्तान के 2 एथलीट- अरशद नदीम और मोहम्मद यासिर- भाग ले रहे हैं.











