7000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 7 साल तक मिलेगा अपडेट्स

iQOO 15 Apex को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ये लेटेस्ट आईकू स्मार्टफोन कई खूबियों के साथ उतारा गया है जैसे कि इसमें पावरफुल प्रोसेसर, 7 साल तक सिक्योरिटी और पांच साल तक ओएस अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा ये फोन 2K M14 ओलेड डिस्प्ले और सुपर कंप्यूटिंग क्यू3 चिप से लैस है. आइए आपको बताते हैं कि ये फोन किस कीमत में उतारा गया है और आपको इस हैंडसेट में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलेगा.
iQOO 15 Apex Price in India
आईकू 15 के इस वेरिएंट को 72999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, इस दाम में 12GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी. 16GB रैम और 512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए तय की गई है. कुछ बैंक कार्ड्स पर 6000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट है, जिससे कीमत कम होकर 66,999 हो जाती है. जो लोग फोन की प्री-बुकिंग करेंगे उन्हें 1899 रुपए की कीमत का फ्री iQOO TWS भी मिलेगा.
उपलब्धता की बात करें तो फोन की सेल 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से कंपनी की साइट के अलावा Amazon, वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और कुछ रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. मुकाबले की बात करें तो ये फोन MOTOROLA Signature, Google Pixel 10, OPPO Find X9 और OPPO Reno 15 Pro 5G जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा.
iQOO 15 Apex Specifications
- स्क्रीन: फोन में 6.85 इंच सैमसंग 2K M14 लीड OLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है.
- चिपसेट: इस फ्लैगशिप फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर दिया गया है और हीट डिसिपेशन के लिए 8000mm2 कूलिंग सिस्टम है.
- बैटरी: 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 100 वॉट फ्लैशचार्ज और वायरलेस चार्ज सपोर्ट करती है.
- कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है.
- सॉफ्टवेयर: ये लेटेस्ट फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है. इस हैंडसेट को 7 साल तक अपडेट्स मिलते रहेंगे जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है.











