अब जेब खाली होने पर भी करें ऑनलाइन शॉपिंग, Flipkart का नया 30 Days Pay Later फीचर लॉन्च

Flipkart ने भारत में Flipkart Pay Later सर्विस लॉन्च कर दी है. ये नई सर्विस ग्राहकों को एक फ्लेक्सिबल क्रेडिट ऑप्शन देने के लिए डिजाइन की गई है. इस अपडेट के साथ, बायर्स अपनी शॉपिंग पूरी कर सकते हैं और चेकआउट के दौरान ही अपनी सुविधा के मुताबिक रीपेमेंट ऑप्शन्स चुन सकते हैं. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये Flipkart Pay Later सर्विस अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी. कंपनी ने ये क्रेडिट सर्विस PayU Finance के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च की है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक तीन रीपेमेंट ऑप्शन्स का फायदा उठा सकते हैं.
Flipkart की नई Pay Later सर्विस हुई लॉन्च
गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए Flipkart Group ने Flipkart Pay Later को लॉन्च करने का एलान किया है. ये सर्विस Flipkart, Myntra और Flipkart Minutes पर मिलेगी. इसमें तीन रीपेमेंट ऑप्शन्स दिए जा रहे हैं. पहला ऑप्शन ‘पे लेटर’ सर्विस है, जिसमें रोजमर्रा की खरीदारी के लिए पेमेंट करने के लिए 30 दिन तक का समय मिलता है. ‘पे इन 3’ ऑप्शन बिल को तीन इंस्टॉलमेंट में बांट देता है.
तीसरा ऑप्शन EMI प्लान
तीसरा ऑप्शन EMI प्लान है, जो स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और फर्नीचर जैसे महंगे प्रोडक्ट्स के लिए 3 से 12 महीने तक की किश्तों की सुविधा देता है. EMI प्लान का इस्तेमाल Flipkart Minutes, फैशन, ब्यूटी, होम और जनरल मर्चेंडाइज कैटेगरी में बार-बार की जाने वाली कम कीमत वाली खरीदारी के लिए भी किया जा सकता है.
PayU Finance के साथ मिलकर लॉन्च किया गया
जैसा कि बताया गया है, Flipkart Pay Later प्रोग्राम को PayU की NBFC आर्म PayU Finance के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है.फ्लिपकार्ट पहले से ही बायर्स को UPI, वॉलेट्स, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और EMI ऑफर्स के जरिए पेमेंट करने की सुविधा देता है. ये ई-कॉमर्स कंपनी चुनिंदा एलिजिबल प्रोडक्ट्स और लोकेशन्स के लिए कैश ऑन डिलीवरी (COD) भी ऑफर करती है। चेकआउट के दौरान फ्लिपकार्ट गिफ्ट कार्ड्स और वाउचर्स को भी रिडीम किया जा सकता है.
सेल 8 अगस्त से शुरू होने वाली है
Flipkart Pay Later का ये लॉन्च कंपनी की ‘Freedom Sale’ शुरू होने से ठीक कुछ दिन पहले हुआ है. ये एनुअल सेल 8 अगस्त से शुरू होने वाली है. Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 7 अगस्त से ही इन ऑफर्स का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलने की उम्मीद है. सेल की आखिरी तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है. SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर परचेज पर 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलना तय है.











