अखिलेश से ओपी राजभर ने पूछा तीखा सवाल; अखिलेश जी, कुर्मी समाज से दिक्कत क्या है?

अखिलेश जी, आपको और आपके चेले-चपाटों को कुर्मी समाज से दिक्कत क्या है? कुर्मी समाज के दरोगा की अशफ़ाक़ ने हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन अब अहीर ने कुर्मी समाज के व्यक्ति की हत्या कर ही दी।

पता तो आपको चल ही गया होगा। बाराबंकी में हंसराज वर्मा को “आपके यादव” ने पहले कार से टक्कर मारी, फिर पिटाई की, उसके बाद कान के पीछे सटाकर गोली मार दी। जानते हैं ये हत्या क्यों हुई? आपका चेला ज़मीन कब्ज़ाना चाहता था।

हंसराज वर्मा का मामला कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे बहुत मामले हैं, जिनमें आपके ही चहेते ‘पीट देगा अहीर’ और ‘पीट देगा अशफाक’ गैंग के लोगों ने गैर-यादव पिछड़ों, खासकर कुर्मी समाज के लोगों को निशाना बनाया है।

अपने लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष का मामला तो पता ही होगा? पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी कैसे भरत वर्मा की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे, गोली तक चला दी।

प्रयागराज में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पवन पटेल के साथ क्या किया? आवाज उठाने पर पार्टी से ही बाहर कर दिया?

और सुनिए, बांदा में आपके विधायक विशंभर यादव का कारनामा छिपा है क्या? किस तरह सपा महिला सांसद कृष्णा देवी पटेल के साथ उन्होंने अभद्रता की और सबके सामने बेइज्जत किया। सिर्फ इसलिए क्योंकि विधायक विशंभर यादव को पता है कि सपा में ‘पीट देगा अहीर’ की ही चलेगी। वो पीट भी देगा तो कुछ नहीं होगा, क्योंकि आपके स्वजातीय जो ठहरे।

यूपी के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल का मामला तो पूरा देश जानता है। कैसे बड़ी बेरहमी से आपके स्वजातीय सपा नेताओं ने उन्हें पीटा था, याद है ना?

हरदोई में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा और उनके परिवार पर आपके शराफत अली ने कितना घिनौना बोला था, पता है?

आपको क्या लगता है कि PDA के नाम पर कुर्मी समाज को मूर्ख बना लोगे? गलतफहमी में मत रहिएगा, कुर्मी समाज अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना जानता है, वो आपकी और आपके स्वजातियों की गुलामी नहीं करेगा। सच पूछिए तो आपका PDA- ‘पटेल द्रोही अहिर’ है। चिंता मत कीजिए महराज, कुर्मी समाज हर अपमान का हिसाब लेगा।

जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम
जय महाराजा सुहेलदेव.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com