छेड़छाड़ और SC-ST एक्ट में फंसे परासिया नपा अध्यक्ष… विनोद मालवीय गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

छिंदवाड़ा। परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। चांदामेटा निवासी महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने के लगे हैं गंभीर आरोप
एक अन्य महिला ने भी छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। विनोद मालवीय पूर्व भाजपा नेता हैं। उनके विरुद्ध दो महिलाओं ने चांदामेटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें छेड़छाड़ और गोपनीय बातें रिकॉर्ड करके बहुप्रसारित करने की बात कही थी। मामला दर्ज होने बाद वह फरार चल रहे थे।
कमीशनखोरी और पार्टी से निष्कासन
कुछ महीने पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय का एक ठेकेदार से कमीशन मांगने का ऑडियो सामने आया था। इसमें वह पांच प्रतिशत कमीशन मांगते सुने जा रहे थे। इस संबंध में भाजपा ने विनोद मालवीय से स्पष्टीकरण मांगा था। पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला देते हुए उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

आत्मदाह की चेतावनी और आरोपों को बताया झूठा
उन्होंने दो दिन पूर्व परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी। मंगलवार को मालवीय ने एसपी को आवेदन देकर उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरणों को झूठा बताया था।
आत्मदाह की चेतावनी और आरोपों को बताया झूठा
उन्होंने दो दिन पूर्व परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी। मंगलवार को मालवीय ने एसपी को आवेदन देकर उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरणों को झूठा बताया

close