यूपी में आम के बाग में मिला नवजात शिशु का शव,जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश : श्रावस्ती जनपद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां पर एक आम के बाग में एक नवजात का शव मिला है लावारिस हालत में नवजात शिशु के शव को देखकर आसपास काफी संख्या में भीड़ भी एकत्र हो गई घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है
श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित चंदन कोटिया गांव में एक आम के बाग में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
यह आम का बाग झगरू पुत्र जलील का है, जिसे रमजान नामक व्यक्ति ने एक वर्ष के लिए किराए पर लिया है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे रमजान और समीउल्ला बाग देखने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर लावारिस हालत में पड़े नवजात के शव पर पड़ी.
दृश्य देख दोनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.घटना की सूचना मिलते ही नासिरगंज चौकी प्रभारी विवेक राठौर और थाना अध्यक्ष सोनवा विष्णु देव पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए.पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि नवजात के माता-पिता और शव को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके.











