इटावा : होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

इटावा : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल में संचालित हो रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में महिला के साथ गाली-गलौज, अमर्यादित टिप्पणी करने तथा देह व्यापार में संलिप्त कुल 8 अभियुक्तों (6 पुरुष व 2 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया है.

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा की गई.

पुलिस के अनुसार, बीती रात डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विमलेश कुमार पुत्र प्रभुदयाल, निवासी कमला नगर, टाटा मोटर्स के पास, पिलखर के घर के बाहर तीन व्यक्ति—अंकुर शर्मा, निपेन्द्र कुमार व सोहिल (निवासी करनपुरा, थाना कोतवाली)—आए और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उक्त व्यक्ति पास स्थित होटल राज पैलेस में भाग गए.

सूचना पर तत्काल थाना इकदिल पुलिस टीम एवं क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंचे और होटल खुलवाया गया.होटल के अंदर 2 महिलाएं व 5 पुरुष मौजूद मिले, जबकि कुछ अन्य व्यक्ति होटल से भागकर आसपास के मकानों में कूद गए. मौके से निरोध, बीयर के कैन, शराब की बोतलें व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई.

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी कार्रवाई पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में संपन्न की गई.
पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

close